गिरिडीह में चला बुलडोजर! वन विभाग ने 10 डिसमिल जमीन कराई मुक्त
ग्रामीणों को भू-माफियाओं से सतर्क रहने की चेतावनी
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित शादीगवारों और चेपो सरकारी वन क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब 10 डिसमिल वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
गिरिडीह: वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि के नेतृत्व में गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत शादीगवारों एवं चेपो सरकारी वन (थाना गिरिडीह मुफ्फसिल) में अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान लगभग 10 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उन्होंने कहा कि विभाग एवं सरकार वनों पर आश्रित लोगों के प्रति संवेदनशील है। ऐसे सभी ग्रामीण, जो कम से कम तीन पीढ़ियों से आजीविका के लिए वनों पर निर्भर हैं, वे सरकार के वनाधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा प्राप्त कर अपना गुजर-बसर कर सकते हैं।
इस कार्रवाई में गिरिडीह एवं पारसनाथ वन क्षेत्र के वनकर्मी उपस्थित रहे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
