Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहा खतरा
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय हेना बीबी के रूप में हुई है।
साहिबगंज: जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 35 वर्षीय हेना बीबी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के कारण सड़क पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कई लोग पहले भी ऐसे हादसों का शिकार हो चुके हैं।
दुर्घटना और सड़क जाम की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध मिट्टी उत्खनन और उसके परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए आगे भी विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने इस मामले में ठोस कार्रवाई की भी मांग की।
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
