Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली

कई दिनों से ठप थी बिजली आपूर्ति, ग्रामीण थे परेशान

Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली

पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम पंचायत अंतर्गत घोषपोखर गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे कई दिनों से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे।

पाकुड़: केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी के सक्रिय प्रयास से प्रखंड पाकुड़िया के पंचायत बन्नोग्राम अंतर्गत ग्राम घोषपोखर में आज 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण पूरे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे ग्रामवासियों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उपासना मरांडी जी को अवगत कराया।

मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग से संपर्क किया और लगातार प्रयास करती रहीं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज गांव में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित हुआ और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई।

इस कार्य को सफल बनाने में ग्राम प्रधान मंटू बास्की, पंचायत प्रतिनिधि सुरज रविदास, सेलेन मुर्मू, भबेश बास्की, राजू हेमब्रम एवं सोमाय बास्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More.. आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

गांव में फिर से रोशनी लौटने से ग्रामवासियों में खुशी और राहत का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने उपासना मरांडी जी के इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Read More.. Koderma News: हाथियों का तांडव, 2 लोगों की मौत, 6 मवेशी मारे

Edited By: Mohit Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड
Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान
Bokaro News: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 
Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500
Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 
Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, 15वें दिन शानदार कलेक्शन
Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद
Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें