Koderma News: हाथियों का तांडव, 2 लोगों की मौत, 6 मवेशी मारे

कई गांवों में फसल और मवेशियों को भारी नुकसान

Koderma News:  हाथियों का तांडव, 2 लोगों की मौत, 6 मवेशी मारे

झारखंड के कोडरमा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला और छह मवेशियों को भी मार दिया। मरियमपुर, झरीटांड़ और ढेबुआडीह गांवों में हाथियों ने फसलों को बर्बाद कर दिया और गौशालाओं में घुसकर पशुओं को नुकसान पहुंचाया।

कोडरमा: जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में हाथियों का तांडव एक बार फिर से शुरू हो गया है। बीते दो दिनों में हाथियों ने दो लोगों को कुचल कर मार दिया तो वहीं छह मवेशियों को भी मौत के घाट उतार दिया है। कोडरमा के अलग-अलग प्रखंडों में दो से तीन हाथियों का विचरण लगातार देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में बुधवार की देर रात जहां कोडरमा प्रखंड के मरियमपुर गांव में हाथी ने बिरहोर टोला में घुसकर एक बिरहोर महिला को और वहां से निकलने के बाद बोनाकाली के समीप घर में सो रहे एक मजदूर को भी कुचलकर मार दिया। इधर इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि हाथियों का झुंड विचरण करते हुए गुरुवार की देर रात कोडरमा प्रखंड के झरीटांड़ और ढेबुआडीह में प्रवेश कर गया। इस दौरान हाथियों ने वहां जमकर उत्पात मचाया।

पहले तो हाथियों ने किसानों के तैयार व खेतों में लगे फसलों को नष्ट किया। इसके साथ ही वह गांव के गौशाला में घुस गए और वहां बंधे मवेशियों को कुचल कर और पटक कर मार डाला। जब तक ग्रामीण उठते तब तक हाथियों ने आधे दर्जन मवेशियों को मार दिया था। साथ ही आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को घायल कर दिया।

इधर, हाथियों के इस तांडव से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग रात-रात भर जाग कर मशाल जलाकर अपने गांव के भीतर और बाहर पहरा दे रहे हैं।

हाथियों के उत्पात से गरीब किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। झरीटांड़ निवासी तुलसी यादव ने बताया कि गुरुवार की रात के करीब 1 बजे हाथी उनके गांव में घुस गए और उनके मवेशियों को मार डाला। उन्होंने बताया कि वह एक साधारण किसान हैं और पशुपालन कर ही अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में हाथियों ने उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है और वे प्रशासन से मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।

इधर, बुधवार को हाथियों ने दो इंसानी जिंदगियों को समाप्त करने के पश्चात जिले के उपायुक्त ऋतुराज और डीएफओ शौमित्र शुक्ला मरियमपुर के बिरहोर टोला पहुंचे और प्रभावित परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद करने को भी तैयार है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने डीएफओ से हाथियों को भगाने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now