Sahebganj News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, गांव-गांव पहुंचा जल बचाओ अभियान
जल जीवन मिशन सहित योजनाओं की दी जानकारी
विश्व जल दिवस पर साहिबगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया।
साहिबगंज : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के अखिल कुमार के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता के क्रम में “जल है तो कल है”, जल का सदुपयोग करें, वर्षा जल संचयन अपनाएं और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करें- जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जल संरक्षण और स्वच्छ जल की जागरूकता पहुंचाना था। प्राधिकरण ने आश्वासन दिया कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर चलते रहेंगे।
