झारखंड धाम क्षेत्र में सौहार्द के साथ मनाई गई ईद, लोगों ने मांगी अमन की दुआ
नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर की नमाज शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को बधाई दी।
गिरिडीह : खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के झारखंड धाम समेत आसपास के मुस्लिम बहुल ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई।

क्षेत्र के कैला ढाब, पदना टांड़, परसन, कसयो टोल, तुलसीडीह, भोलापुर, गाली, तेल मकरी, मांझी झार समेत कई गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों में पहुंचकर पारंपरिक मिठाई सेवइयां का आनंद लेते नजर आए।
त्योहार को सफल बनाने में मुखिया हाफिज जलाल, याकूब अली, मो. इजराइल, मो. असरूदीन, रामदेव यादव, मुस्लिम अंसारी, सदीक अंसारी, मुजाहिद इस्लाम, मो. शमसुद्दीन, मो. आशिक, सलाउद्दीन अंसारी, नसरुदीन अंसारी, मो. कमरुद्दीन अंसारी, हनीफ अंसारी, मौलाना इजराइल अंसारी, चांद रसीद, रुस्तम अंसारी, मो. मकसूद, जलील अंसारी, खलील अंसारी, रियाज अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों की अहम भूमिका रही।
