Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन

विधिवत ध्वजा पूजन और महाबीरी झंडों की स्थापना

Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
श्रद्धालु संकट मोचन मंदिर में रामनवमी उत्सव में

सिंदरी के संकट मोचन मंदिर में रामनवमी का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।

धनबाद: एसीसी गेट स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में रामनवमी का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

करीब 11:30 बजे विधिवत ध्वजा पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ध्वजा पूजन के बाद महाबीरी झंडों को मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। इस दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके उपरांत हवन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दोपहर लगभग 2 बजे से भंडारा कार्यक्रम शुरू किया गया। भंडारे में सिंदरी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपने परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कहीं कोई अव्यवस्था नहीं दिखी।

रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। रात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। संध्या के समय 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : ईद पर भाईचारे का संदेश—मिठास बांटें एक-दूसरे के साथ: अरसद नसर

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित संतोष कुमार पांडेय, दीपक कुमार दीपू, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. ए.के. सिन्हा, मणि भूषण सिंह और सुनील कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें Crime News : 5 फर्जी कंपनियों से 36 करोड़ का GST फ्रॉड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक