डीईओ सह डीसी ने चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
सभी प्रतिनिधियों ने नगर विकास, पारदर्शिता के प्रति जताई प्रतिबद्धता
बोकारो के चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने सभी महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को पद की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विकास, स्वच्छता और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लिया।
बोकारो : चास नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव निर्वाचित महापौर (मेयर) भोलू पासवान एवं 35 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।अपने संबोधन में डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वहीं डीडीसी ने फुसरो नगर परिषद के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी दिलाई शप फुसरो नगर परिषद सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी एवं 28 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अपने संबोधन में डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
