Palamu News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनवमी पूजा समिति से की भेंट
पूजा समिति के अन्य सदस्यों को अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, पलामू का प्रतिनिधि मंडल रामनवमी पूजा समिति से मिला और पूजा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंगल सिंह को तलवार और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
पलामू : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल पलामू का एक प्रतिनिधि मंडल पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र के नेतृत्व में मेदिनीनगर रामनवमी पूजा समिति के कार्यालय पहुंच कर जनरल और समिति के सदस्यों से मुलाकात किया। परिषद ने राम नवमी पूजा समिति के जनरल बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह को तलवार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जनरल के साथ बाकी उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को भी विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
