Pakur News: लिट्टीपाड़ा में पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
गाँवों में स्ट्रीट लाइट लगाकर सुरक्षा बढ़ाने पर जोर
लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक में १५वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए एक सप्ताह के भीतर 80% फंड खर्च सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ देने के लिए ज्ञान केंद्रों को सक्रिय करने और गाँवों में सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया को तेज करने का आदेश दिया गया है।
लिट्टीपाड़ा: प्रखंड में पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक के दौरान विशेष रूप से 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर कम से कम 80% राशि खर्च सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और समयसीमा का पालन हो।

