Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम

मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनसारूल मोमिन के रूप में

Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम
(फोटो)

साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा-पियारपुर सड़क पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। चिप्स लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार अनसारूल मोमिन (३५ वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कटहलबाड़ी का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साहिबगंज: उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कटहलबाड़ी बाजार निवासी 35 वर्षीय अनसारूल मोमिन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर (संख्या JH 17 AD 3732) चिप्स लादकर उधवा पुल से पियारपुर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनसारूल मोमिन अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (संख्या JH 18 J 2022) से उधवा चौक की ओर आ रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया।
       
स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार, अनसारूल अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिवानंद प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।    

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नाराज़गी जताई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों पर बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता गहराने लगी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ  Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को
Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा