Jharkhand Road Accident News
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर

Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर छत्तरपुर: पलामू थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर औरंगाबाद  मेन रोड स्थित रुदवा गांव में NH-98 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो और एर्टिगा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में हो  कई लोग घायल हो गए हैं।हादसा इतना भीषण...
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल

Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल बोकारो के माराफारी थाना अंतर्गत रितुडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी दिव्या कुमारी गंभीर रूप से घायल है। घटना तब हुई जब एक गिट्टी लदे ट्रक के तेज हॉर्न से महिला असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। गौरतलब है कि इसी इलाके में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा

Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंतर्गत फतेहपुर मोड़ पर रविवार को एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे स्थित दुकान में घुसकर वहां बैठे 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायल मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य कर उन्हें अस्पताल पहुँचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग जाम कर बालू लदे ट्रैक्टरों के आतंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणामाड़ गांव के 29 वर्षीय युवक अमरेश कुमार विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अमरेश शनिवार रात गढ़वा के ओबरा गांव में अपनी बहन से मिलकर लौट रहे थे, तभी कितासोती के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत

Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान चौक पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर किशन महतो (50) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के मुआवजे और आरोपी वाहन की तलाश के आश्वासन के बाद घंटों बाधित रहा यातायात बहाल हो सका।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग गोपीकांदर: गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर बाजार हनुमान मंदिर के समीप कोयला लदा हाइवा का चक्का अचानक ब्लास्ट हो  जाने से टायर में धुआं निकलते हुए आग लग गई। जिससे चालक ने  बहादुरी दिखाते  हुए वाहन को खड़ा...
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: 'रफ्तार का कहर': तीन हादसों ने छीनी एक जिंदगी, 16 श्रद्धालुओं का लहू सड़कों पर बहा

Koderma News: 'रफ्तार का कहर': तीन हादसों ने छीनी एक जिंदगी, 16 श्रद्धालुओं का लहू सड़कों पर बहा कोडरमा जिले में शनिवार रात और रविवार सुबह हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। कोडरमा घाटी के नौवां माइल पर एक अनियंत्रित हाईवा ने बिहार से रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की तीन कारों को रौंद दिया। वहीं चिगलावर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तीसरी घटना महतोअहरा में हुई, जहाँ अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

Palamu News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली 18 साल के मासूम की जान, दूसरा घायल

Palamu News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली 18 साल के मासूम की जान, दूसरा घायल हुसैनाबाद के जपला–दंगवार सड़क पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय रंजन कुमार (निवासी मांगाबार) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी तक्षक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नदियांई गांव के पास हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
Read More...
समाचार  राज्य  दुमका  झारखण्ड 

Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग

Dumka News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बाल-बाल बचे लोग दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हँसडीहा थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ मोड़, नोनीहाट के समीप एक गिट्टी लदा ट्रक (BR 06 GB 2193) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। ट्रक रामपुरहाट से बिहार जा रहा था, तभी सड़क के गड्ढों के कारण उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक सनोज कुमार राय ने सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया है। मौके पर पहुँची हँसडीहा थाना पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग तेज कर दी है।
Read More...
समाचार  राज्य  धनबाद 

Dhanbad News: बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक

Dhanbad News: बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक धनबाद जिले के झरिया थाना अंतर्गत बस्ताकोला मासस कार्यालय के पास शुक्रवार तड़के बिचाली लदे एक पिकअप वैन में भीषण आग लग गई जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों और पुलिस के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन वाहन मालिक को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है पुलिस फिलहाल शॉर्ट सर्किट और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत 

Bokaro News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत  बोकारो जिले के गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान ले ली पहली घटना गोमिया के तुलबुल में हुई जहां चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हो गई जबकि भागने के क्रम में ललपनिया के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक रुकने से पीछे से आ रहे बाइक सवार कृष्णा मुर्मू और उमेश किस्कू की भी दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
Read More...
समाचार  राज्य  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम

Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा-पियारपुर सड़क पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। चिप्स लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार अनसारूल मोमिन (३५ वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कटहलबाड़ी का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने चार बच्चों का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read More...

Advertisement