Dhanbad News: बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
हादसे के बाद चालक मौके से हुआ फरार: पुलिस कर रही है तलाश
धनबाद जिले के झरिया थाना अंतर्गत बस्ताकोला मासस कार्यालय के पास शुक्रवार तड़के बिचाली लदे एक पिकअप वैन में भीषण आग लग गई जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों और पुलिस के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन वाहन मालिक को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है पुलिस फिलहाल शॉर्ट सर्किट और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला मासस कार्यालय के समीप शुक्रवार की अहले सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बिचाली लदे एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा पिकअप वैन धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए वह मौके से फरार हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वाहन और उसमें लदी बिचाली पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


