Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
वर्ष 2026 के मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रोत्साहित
दुमका में प्रांतीय यादव महासभा की बैठक में आगामी 21 जून 2026 को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 में 80% या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून तय की गई है।
दुमका: प्रांतीय यादव महासभा, झारखंड की जिला इकाई दुमका की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय, कान्हू पाड़ा, दुमका में जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने किया।
बैठक में जिला संरक्षक दिवाकर महतो, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ यादव, मणिकांत लायक, पंकज यादव, सचिव विष्णु यादव, काशीनाथ महतो, अशोक यादव, गोलक बिहारी यादव, विश्वजीत यादव, बनमाली महतो, श्रीनिवासन यादव, शेष यादव, बसंत यादव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष की सहमति प्राप्त होने पर उसी दिन जिला कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार करने हेतु आवश्यक विवरण प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक निर्धारित की गई है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का नाम, अंकपत्र की प्रति, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं।
विद्यार्थियों के सूची संकलन हेतु विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। इसमें दुमका मुख्यालय के लिए अशोक यादव, मसलिया प्रखंड के लिए काशीनाथ महतो एवं गोलक बिहारी यादव, जामा प्रखंड के लिए नीरज यादव, सरैयाहाट प्रखंड के लिए वीरेंद्र यादव, शिकारीपाड़ा प्रखंड के लिए दयामय माजी, रानीश्वर प्रखंड के लिए मृणाल कांति घोष, जरमुंडी प्रखंड के लिए प्रमोद कुमार मंडल एवं मणिकांत यादव तथा रामगढ़ प्रखंड के लिए राजेश रंजन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में समाज के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में मेधावी विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई ताकि प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जा सके।
सूचना देने हेतु संपर्क सूत्र:
शिवनारायण दर्बे (जिलाध्यक्ष) – 7903614659
डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव (जिला महासचिव) – 9431190087
अंत में अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


