201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन

सपरिवार धर्म लाभ उठाने की समिति ने की अपील

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
(सामूहिक मंगल आरती की तैयारियां)

धनबाद के कतरास अंतर्गत लाला टोला में भारत सामूहिक मंगल आरती समिति द्वारा आगामी 9 जून 2026 को 201वीं सामूहिक मंगल आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व संकटमोचन हनुमान जी की आराधना में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन होगा, जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

धनबाद: सनातन धर्म एवं सामाजिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से भारत सामूहिक मंगल आरती समिति द्वारा 9 जून (मंगलवार) को कतरास के लाला टोला में 201वीं सामूहिक मंगल आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

समिति के अनुसार संध्या काल में होने वाली महाआरती से पूर्व संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का संचार होगा। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, धर्मप्रेमी नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के पदाधिकारियों ने कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति का कहना है कि लगभग चार वर्ष पूर्व शुरू हुई साप्ताहिक सामूहिक मंगल आरती आज एक व्यापक धार्मिक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है, जिससे सैकड़ों सदस्य जुड़े हुए हैं।
 इसकी पहचान अब कतरास और धनबाद तक सीमित नहीं रहकर झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी बन रही है।

समिति ने 201वीं सामूहिक मंगल आरती को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और हर्ष का विषय है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस धार्मिक अभियान की गूंज देशभर में सुनाई देगी। सभी सनातनी श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक