दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च

NEET में 582 अंक और 99.1375 परसेंटाइल हासिल कर पूनम ने बढ़ाया धनबाद का गौरव

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च
NEET-2026 में शानदार सफलता पर उपायुक्त आदित्य रंजन से सम्मानित होतीं पूनम कुमारी।

धनबाद की भूदा बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने NEET-2026 में 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।

धनबाद: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो आर्थिक अभाव भी मंजिल की राह नहीं रोक सकता। धनबाद की भूदा बस्ती की रहने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है। एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय की छात्रा रही पूनम ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे धनबाद का नाम रोशन किया है।

धनबाद की रहने वाली पूनम कुमारी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल की है। पूनम के पिता धरमू गोराई दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां पीपू देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद पूनम ने लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से पढ़कर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर धनबाद जिला टॉपर भी रह चुकी हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज पूनम को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नीट में सफलता हेतु सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवाओं के शिक्षा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने हेतु बच्ची की एडमिशन से लेकर डॉक्टर बनने तक की पूरी पढ़ाई का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगी। ताकि पैसे के अभाव में सरकारी विद्यालय के बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे। उपायुक्त ने पूनम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पूनम का सपना भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया। पूनम की इस उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ साथ धनबाद जिला में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान

पूनम ने कहा कि पिता की आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन कराया, जहां शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन, सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाई और झारखंड सरकार से मिली सुविधाओं के बदौलत आज नीट में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शिक्षा सुलभ हो रही है। सरकार के इन निरंतर प्रयासों से राज्य के उन परिवारों में एक नई उम्मीद जगी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में भेजने में असमर्थ थे।

राज्य सरकार का यह कदम केवल शिक्षा का स्तर सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता के जरिए झारखंड का शिक्षा मॉडल आज देश भर के लिए एक मिसाल पेश कर रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स