Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स
डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन
कोडरमा सदर अस्पताल में रोटरी क्लब द्वारा 40 माताओं के बीच बेबी किट व हॉर्लिक्स का वितरण किया गया, जहाँ डॉ. रूपा रानी पांडेय ने महिलाओं को मातृ-शिशु पोषण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कोडरमा: रोटरी क्लब ऑफ़ के द्वारा सदर अस्पताल में 40 महिलाओं के बीच जॉनसन बेबी किट और होर्लिक्स का वितरण किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष नवीन आर्य ने कहा कि मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य का यह कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवमाताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक पोषण एवं देखभाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपा रानी पांडेय ने उपस्थित 40 महिलाओं को संबोधित करते हुए गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन एवं कैल्शियम के सेवन, टीकाकरण, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल तथा नवजात शिशु के समुचित पोषण एवं स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यह भी बताया कि मां और बच्चे का स्वास्थ्य परिवार एवं समाज की समृद्धि का आधार है, इसलिए प्रत्येक महिला को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहना चाहिए।


कार्यक्रम सदर अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग, डॉ. रूपा रानी पांडेय की महत्वपूर्ण सहभागिता तथा सहयोगी प्रकाश कुमार और कुमार रवि के सक्रिय योगदान से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की पूर्व अध्यछ रोटेरियन संगीता शर्मा संतोष कुमार सिन्हा अजय कुमार अग्रवाल क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन सिमरनजीत सिंह, रोटेरियन आरती आर्या एवं रोटेरियन आशीष खेतान आरएसएस संस्था के दिलीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं सहायता को पहुंचाने के लिए रोटरी की प्रतिबद्धता को दोहराया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


