देवघर में जेएलकेएम का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
घर के सिद्धार्थ नगर स्थित बुद्ध पहाड़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से प्रखंड सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देवघर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से बुधवार को सिद्धार्थ नगर, बुद्ध पहाड़ में देवघर प्रखंड सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि हरिनारायण दास एवं सुबोध मंडल ने इसकी अगुवाई की।
अभियान में महासचिव खुशवंत प्रधान, अभिनव रावत, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रावत, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार रावत तथा देवघर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंग्रेज दास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान देवघर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।


उन्होंने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

