Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध

फर्जी कस्टमर केयर बनकर देशभर के लोगों से करते थे ठगी

Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
(11 साइबर अपराधी गिरफ्तार)

देवघर साइबर थाना पुलिस ने मोहनपुर एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर फर्जी कस्टमर केयर और फर्जी लिंक के जरिए ठगी करने वाले 11 साइबर अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, 14 सिम तथा 2 प्रतिबिंब (क्लोन) सिम जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

देवघर: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 साइबर अपराधियों एवं एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 8 जुलाई को मोहनपुर एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon Pay, Google Pay, PhonePe, Paytm, Airtel Payment Bank के कस्टमर केयर अधिकारी, क्रेडिट कार्ड प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर 11 आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड तथा दो प्रतिबिंब (क्लोन) सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबरों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खातों से रकम उड़ाते थे। आरोपी फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर लोगों को Airtel Thanks ऐप के माध्यम से कार्ड अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी करते थे। वहीं फर्जी क्रेडिट कार्ड लिंक भेजकर भी लोगों को जाल में फंसाते थे।

यह भी पढ़ें: मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा

देवघर पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, मोबाइल की स्क्रीन शेयर न करें और किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

यह भी पढ़ें: मधुपुर में याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस, इमाम हुसैन की कुर्बानी का दिया गया संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार