झारखंड पीजीटी परीक्षा में साहिबगंज के मुकेश कुमार का चयन, जिले के बने एकमात्र सफल अभ्यर्थी

मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं

झारखंड पीजीटी परीक्षा में साहिबगंज के मुकेश कुमार का चयन, जिले के बने एकमात्र सफल अभ्यर्थी
मुकेश कुमार को बधाई देते मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह।

झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा में मनोविज्ञान विषय से साहिबगंज के मुकेश कुमार जिले के एकमात्र चयनित अभ्यर्थी बने। उनकी सफलता पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

साहिबगंज: झारखंड पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा में मनोविज्ञान विषय से साहिबगंज जिले के एकमात्र अभ्यर्थी के रूप में चयनित होकर मुकेश कुमार ने जिले का नाम रोशन किया है। जयप्रकाश नगर, सकरुगढ़ निवासी मुकेश कुमार के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मॉडल कॉलेज, राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मुकेश कुमार को अपने आवास पर सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुकेश की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समय प्रबंधन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।

डॉ. सिंह ने विश्वास जताया कि मुकेश एक कुशल और प्रेरणादायी शिक्षक बनकर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

मुकेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मीना देवी, परिवार, शिक्षकों तथा विशेष रूप से डॉ. रणजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पुस्तकालय में अध्ययन, समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास और साथियों के साथ विषयों पर चर्चा उनकी सफलता की प्रमुख वजह रही।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी आभार व्यक्त किया। मुकेश की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी