Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
हजारों छात्र-छात्राओं को लंबे समय से थी कैंटीन की जरूरत
बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने कतरास कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए अपने विधायक निधि से कैंटीन निर्माण की अनुशंसा की है। बीबीएमकेयू विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक ने यह छात्र हितैषी निर्णय लिया है।
बाघमारा: विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुधन महतो ने छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने विधायक निधि से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करते हुए कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण हेतु अनुशंसा प्रदान कर दी है।
ज्ञात हो कि दिनांक 23 जून 2026 को प्रस्तुत मांग पत्र में महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंटीन निर्माण की मांग की गई थी। महाविद्यालय में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न अवसरों पर आने वाले आगंतुकों के लिए कैंटीन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

