Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क

अपराध नियंत्रण के लिए लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे

Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क
(नगर परिषद बोर्ड बैठक)

मधुपुर नगर परिषद की बैठक में अध्यक्षा दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में वाटर पार्क, जल मीनार, सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक से उपाध्यक्ष और कुछ पार्षद नाराज होकर बाहर निकल गए।

मधुपुर: शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर शनिवार को मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन ने की, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कु, सहायक अभियंता सुमित सागर, नगर प्रबंधक सुभाष हैंब्रम अनुज राकेश किस्पोट्टा प्रधान सहायक अजय कुमार, सीएलटी राजेंद्र प्रसाद,नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार सिंह, सेनेटरी सुपरवाइजर आनंद पासवान, लाइट इंस्पेक्टर बैजनाथ साव, राजेश झा सहित नगर परिषद के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलने की उम्मीद जताई गई। नगरवासियों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वाटर पार्क निर्माण की योजना पर भी सहमति बनी। 

इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए नई जल मीनार (वाटर टावर) निर्माण संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इससे नगर क्षेत्र के लोगों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नगर परिषद के कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवासीय क्वार्टर निर्माण का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी। 

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मधुपुर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त तीन फीट भूमि की घटनोत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। इससे प्रेस क्लब भवन निर्माण कार्य को गति मिलने की संभावना है। नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन से शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा

कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कु ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि विकास कार्यों का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंच सके। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय: प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की स्वीकृति वाटर पार्क निर्माण योजना को मंजूरी शहर में सोलर लाइट लगाने का निर्णय  नई जल मीनार निर्माण की स्वीकृति।  

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

नगर परिषद कर्मियों के लिए आवासीय क्वार्टर निर्माण। विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं विकास कार्य मधुपुर प्रेस क्लब भवन हेतु अतिरिक्त तीन फीट भूमि की घटनोत्तर स्वीकृति नगर परिषद की इस बैठक को शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में मधुपुर की आधारभूत सुविधाओं और शहरी व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि बैठक के दौरान उपाध्यक्ष और कुछ वार्ड पार्षद नाराज़ होकर बैठक से निकल गए थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन 
Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न