Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

परिजनों की चीत्कार से गमगीन हुआ पूरे गांव का माहौल

Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
(अभिनीत उर्फ विशाल कुमार)

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत घोसकेडीह गांव में शनिवार को जामुन तोड़ने के दौरान वज्रपात होने से 14 वर्षीय अभिनीत उर्फ विशाल की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य बच्चा सतीश यादव भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

कोडरमा: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह सीमा क्षेत्र के घोसकेडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में एक अन्य बच्चा घायल हो गया। मृतक की पहचान अभिनीत उर्फ विशाल कुमार (पिता प्रकाश कुमार यादव) के रूप में हुई है जबकि घायल बच्चा की पहचान सतीश यादव (13, पिता महेश यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ घर के सामने स्थित जामुन के पेड़ से जामुन तोड़कर खा रहा था। 

इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और बारिश के साथ तेज गर्जना होने लगी। इसी बीच पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचे। अभिनीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिनीत को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। एक अन्य घायल सतीश की स्थिति अब ठीक बतायी जाती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण