Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शिफ्ट हुए मतदाताओं को चिह्नित करने के आदेश
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने डाल्टनगंज के बारालोटा में बूथ संख्या 244 और 245 का निरीक्षण कर धीमी वोटर मैपिंग पर नाराजगी जताई। एसडीओ सुलोचना मीणा की उपस्थिति में हुई इस जांच के दौरान हाउस नंबरिंग संतोषजनक न मिलने पर संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।
पलामू: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को 76-डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बारालोटा में स्थापित बूथ संख्या 244 एवं 245 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.)-2026 के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बूथ संख्या 244 के बीएलओ से कुल मतदाताओं एवं अनमैप्ड मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि उक्त बूथ पर कुल 983 मतदाता हैं, जिनमें से 517 मतदाता अब तक अनमैप्ड हैं। इस प्रकार लगभग 52 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग शेष पाई गई। वहीं बूथ संख्या 245 पर लगभग 42 प्रतिशत मतदाता अनमैप्ड पाए गये।इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों बीएलओ के कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मतदाताओं की अधिकाधिक मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

