Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी

सीआईएफ शोधार्थियों और विद्यार्थियों को दे रहा उन्नत प्रशिक्षण

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
बीआईटी मेसरा में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का उद्घाटन

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से 76 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों, अनुसंधान तकनीकों, डेटा जनरेशन एवं डेटा इंटरप्रिटेशन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

रांची: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) द्वारा आयोजित “समर इंटर्नशिप प्रोग्राम–2026” का उद्घाटन आज संस्थान परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन प्रोफेसर राजू पोद्दार, डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर अशोक शरण तथा सीआईएफ के सेक्शन हेड प्रोफेसर शुभेंदु नास्कर ने संयुक्त रूप से किया।

यह प्रतिष्ठित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम देशभर के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं अनुसंधान तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 76 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

अपने संबोधन में प्रोफेसर राजू पोद्दार ने कहा कि सीआईएफ में उपलब्ध उन्नत उपकरण एवं उनके अनुप्रयोग उच्च स्तरीय अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा विद्यार्थियों को अनुसंधान की नई दिशा प्रदान करते हैं।

प्रोफेसर शुभेंदु नास्कर ने बताया कि यह कार्यक्रम अब एक राष्ट्रीय वैज्ञानिक आयोजन का स्वरूप ले चुका है, जिसने देशभर के प्रतिभागियों को आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि सीआईएफ लगातार विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी और लापता बच्चों पर बनेगी नई SOP, झारखंड पुलिस ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

प्रोफेसर अशोक शरण ने अपने वक्तव्य में कहा कि सीआईएफ का यह विशेष कार्यक्रम प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, डेटा जनरेशन एवं डेटा इंटरप्रिटेशन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करता है, जो इसे अन्य संस्थानों के कार्यक्रमों से अलग एवं विशिष्ट बनाता है।

यह भी पढ़ें: रांची SSP का देर रात औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अश्विनी कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं छात्र समन्वयक सुश्री सोनल श्रुति ने पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन किया।

यह समर इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान