सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव की दर्दनाक घटना
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। वह खेत में सब्जी तोड़ रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, चतरा रेफर किया गया।
चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह काजल कुमारी को जहरीले सांप ने तब डंस लिया जब वह अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी। परिजनों ने बिना देर किए उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

