Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक

स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और कौशल विकास योजनाओं पर विशेष जोर

Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
(डीएमएफटी बैठक लेते उपायुक्त)

देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित डीएमएफटी (DMFT) न्यास परिषद की बैठक में करौं, सारठ व पालोजोरी के विकास कार्यों, CHC में कंगारू मदर केयर यूनिट तथा बच्चों के लिए AI और साइबर सुरक्षा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी दी गई।

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नलिन सोरेन, सुरेश पासवान, मंत्री एवं विधायक के प्रतिनिधियों, संबंधित पंचायतों के मुखियाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के तहत चयनित सभी योजनाओं का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीएमएफटी की राशि को उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता वाले मदों में विभाजित कर खर्च किया जाए। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, महिला शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से योजनाओं का चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में करौं, सारठ और पालोजोरी प्रखंडों के समेकित विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवजात शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दी गई। खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रशिक्षण देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को भी स्वीकृति मिली। 

यह भी पढ़ें: मधुपुर में याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस, इमाम हुसैन की कुर्बानी का दिया गया संदेश

वहीं खनन प्रभावित पंचायतों और गांवों की सूची तैयार करने के लिए सर्वे कराने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा सहित वन विभाग, समाज कल्याण, आपूर्ति, पुलिस, पेयजल एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और डीएमएफटी की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश