Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा

लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब न करने की चेतावनी

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
(बैठक में मौजूद अधिकारी)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई भू-अर्जन समीक्षा बैठक में प्रखंडवार मामलों का जायजा लिया गया और अंचलाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर पात्र लाभुकों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला भू-अर्जन एवं विशेष भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित भू-अर्जन मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान कुल प्राप्त मामलों की संख्या, लाभुकों की संख्या, निष्पादित एवं लंबित मामलों की स्थिति के साथ-साथ लंबित मामलों के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न अंचलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश