Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति

युवाओं को सामाजिक और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना लक्ष्य

Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
(क्षत्रिय महासंघ की बैठक)

कोडरमा के सहाना गार्डन में आगामी 5 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर युवाओं को जोड़ने के लिए युवा मोर्चा का गठन किया।

कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा की ओर से आगामी 5 जुलाई दिन रविवार को कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में केंद्रीय कार्य समिति की आयोजित बैठक को लेकर महासंघ के विभिन्न  प्रक्षेत्रों में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने दौरा करते हुए बैठकों का आयोजन किया। साथ ही साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों में उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ युवा मोर्चा का गठन भी किया गया। 

विभिन्न प्रक्षेत्रों  में आगामी 5 जुलाई की बैठक की  तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान यह निर्देश दिया गया कि सभी प्रक्षेत्रों मेंआगामी 5 जुलाई 2026 के पूर्व बैठक आयोजित कर क्षत्रिय युवा मोर्चा का गठन कर लिया जाए। इसके अलावा विभिन्न प्रक्षेत्रों में बैठकर आयोजित कर संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा की गई। 

इस क्रम में महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने महासंघ के पथलडीहा, बागोडीह, खेसक री, भरकट्टा, मरकच्चो सहित अन्य कई प्रक्षेत्रों का दौरा कर वहां आयोजित बैठकों में भाग लिया तथा युवा मोर्चा के गठन की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इसके अलावा विभिन्न प्रक्षेत्रों में महासंघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जाकर युवा मोर्चा के गठन को लेकर चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाज से जोड़ने की दिशा में सक्रिय पहल किया।

विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा करने वाले पदाधिकारियो में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह, केंद्रीय महासचिव शिवलाल सिंह, संरक्षक कामाख्या नारायण सिंह एवं रामचंद्र सिंह, महासंघ के केंद्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस