अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र

समय पर वैज्ञानिक इलाज न मिलने से उजड़ा हंसता परिवार

अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
(अंधविश्वास से गई जान)

हजारीबाग के चौपारण अंतर्गत रेबो करमा गांव में सांप के डंसने से १२ वर्षीय बालक श्रेय कुमार रविदास की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन एक तांत्रिक के झांसे में आकर करीब १२ घंटे तक शव को जीवित करने के लिए तंत्र-मंत्र कराते रहे।

हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत रेबो करमा गांव में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सांप के डंसने से 12 वर्षीय श्रेय कुमार रविदास की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन एक कथित तांत्रिक के झांसे में आ गए और बच्चे को जीवित करने की उम्मीद में करीब 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र का सहारा लेते रहे।

मृतक श्रेय कुमार रविदास गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि उसे सांप ने डस लिया था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन और ग्रामीणों के एक वर्ग ने तांत्रिक के दावों पर भरोसा कर लिया। कथित तांत्रिक ने दावा किया कि वह 12 घंटे के भीतर बालक को जीवित कर देगा। इसके लिए उसने शव को गोबर और गौमूत्र में लपेटकर विशेष तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू कराई। परिजन भी बच्चे के जीवित होने की उम्मीद में इस प्रक्रिया में शामिल रहे।

करीब 12 घंटे तक चले इस कथित अनुष्ठान के बाद भी जब कोई परिणाम नहीं निकला तो तांत्रिक ने अपना दावा वापस ले लिया। इसके बाद देर रात परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सांप के डंसने के बाद तुरंत वैज्ञानिक तरीके से इलाज कराया जाए और समय पर एंटी-वेनम दवा उपलब्ध हो जाए तो कई मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है। लेकिन अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ने से कई बार कीमती समय नष्ट हो जाता है।

यह घटना समाज में फैले अंधविश्वास और जागरूकता की कमी को उजागर करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और अंधविश्वास के भरोसे रहना जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस