मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तेनुघाट में विशेष कैंप, मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने लिया जायजा
मतदान केंद्रों पर बीएलओ कर रहे अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग
बोकारो के तेनुघाट मध्य विद्यालय में पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव की मौजूदगी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य किया गया। इस दौरान पंचायत के सभी बूथों के बीएलओ ने विशेष कैंप लगाकर मतदाताओं की मैपिंग और सूची अद्यतन करने का कार्य किया।
बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट मध्य विद्यालय में पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में पंचायत के अधीन तीनों बूथों के बीएलओ के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य विशेष शिविर लगाकर किया गया।
इस संबंध में मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पूरे बोकारो जिले में प्रत्येक माह शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, बोकारो द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।


इस अवसर पर बीएलओ कंचन सहाय, अमन कुमार झा, बबीता देवी, संतोष श्रीवास्तव, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


