रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
रांची स्थित RSS कार्यालय के बाहर पेट्रोल बम फेंकने की घटना CCTV में कैद।

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने की घटना CCTV में कैद हुई है। दो युवक आधी रात कार्यालय पहुंचे, एक ने बम फेंका जबकि दूसरा वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

RSS Office ranchi: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 2 अज्ञात युवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। अब घटना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक हुई है। फुटेज में स्पष्ट दिखता है कि आधी रात के बाद दो व्यक्ति आरएसएस दफ्तर के नजदीक पहुंचते हैं, दोनों के हाथ में थैले हैं। एक युवक ने चेहरा ढका हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा कैमरे में साफ नजर आ रहा है। एक व्यक्ति पेट्रोल बम फेंकता दिखता है और दूसरा मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड करता नजर आता है।ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-cctv-video-jharkhand.jpg

थैले से बोतल निकाली और आग लगाई

वीडियो में दिखता है कि एक व्यक्ति अपने थैले से पेट्रोल भरी बोतल निकालता है, उसमें आग लगाता है और आरएसएस कार्यालय की ओर फेंक देता है। इस दौरान दूसरा व्यक्ति पीछे खड़े होकर पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करता रहता है। यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे की है। एक अन्य फुटेज में परिसर में पेट्रोल छिटकते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। फुटेज में दोनों की आयु 20 से 22 वर्ष के बीच प्रतीत होती है।ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-cctv-video-jharkhand.jpg

बीजेपी नेता पहुंचे आरएसएस कार्यालय

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रांची स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह और संजय सेठ ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक बम ऊपर की ओर फेंका गया जो फट गया और एक नीचे गिरा। सीसीटीवी में यह सब दर्ज हो गया और इसके बाद दोनों युवक भाग गए। उन्होंने कहा कि संघ कार्यालय जैसे हिंदू संगठन के दफ्तर पर इस तरह का हमला मामूली घटना नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल

ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-cctv-video-jharkhand.jpgranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-cctv-video-jharkhand.jpgमरांडी ने पुलिस से मांग की कि इस दुस्साहस को अंजाम देने वालों को तत्काल पकड़ा जाए और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत मजबूत किया जाए। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मामला करार दिया।

भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि वे पहले से कहते आए हैं कि इस राज्य में अपराधियों की समानांतर सत्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि देशसेवा में लगे संगठन के कार्यालय पर बम फेंकना यह दर्शाता है कि अपराधी तत्वों को कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रहा। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए।

कल होना है राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान

यह हमला उस वक्त हुआ जब पूरे प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त