पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हो रही देश सेवा
रांची के मेन रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सीपी सिंह सहित कई नेताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए फल और मिठाई का वितरण किया।
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में मेन रोड, रांची स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा द्वारा विशेष पूजा–अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए। पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फल एवं मिठाई का भी वितरण किया।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की 140 करोड़ लोगों की निरंतर सेवा करने का काम किया है। उन्होंने निश्चल भाव से देश के गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित सभी वर्गों की समान रूप से सेवा करने का काम किया है। इसलिए देश की जनता जनार्दन रूपी देवता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का अवसर और आशीर्वाद इसी जनता की कृपा से मिला है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


