Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम

नौ प्रखंडों के प्रगतिशील उत्पादकों ने प्रदर्शित किए बेहतरीन फल

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
(आम्रलिका आम महोत्सव संपन्न)

बोकारो में आयोजित आम्रलिका आम महोत्सव-2026 में उपायुक्त अजय नाथ झा और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने स्थानीय बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 4,500 एकड़ में बागवानी विकसित की गई है, जिससे जुड़े 5,500 किसान इस वर्ष 50 टन से अधिक आम का उत्पादन कर चुके हैं।

बोकारो: जिला परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित आम्रलिका आम महोत्सव-2026 में जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं आम उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादकों को विपणन का बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा जिले में बागवानी आधारित आजीविका को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि आम्रलिका आम महोत्सव स्वाद, सुगंध और संस्कृति का संगम है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता केवल उत्पादों की बिक्री से नहीं आंकी जाती, बल्कि इसमें भाग लेने वाले किसानों और आयोजन से जुड़े लोगों के चेहरे पर दिखने वाली खुशी और संतोष ही इसकी वास्तविक सफलता का पैमाना है।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के बाद राज्य सरकार एवं  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बिरसा हरित ग्राम योजना को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया गया। आज जिले में लगभग 4,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बागवानी विकसित की गई है तथा लगभग 5,500 किसान इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों की रुचि कम थी, लेकिन आज किसान एक-दूसरे को देखकर इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।उपायुक्त ने कहा कि भारत विश्व के कुल आम उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत उत्पादन करता है। 

झारखंड की प्राकृतिक हरियाली, संस्कृति और मिठास को आम के साथ जोड़कर ब्रांडिंग की जाए तो राज्य के आम को देशभर में नई पहचान मिल सकती है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि आने वाले वर्षों में बोकारो के आम की मांग पूरे देश में हो और यहां के किसान सीधे बड़े बाजारों से जुड़ें। उपायुक्त ने युवाओं से कृषि एवं बागवानी आधारित उद्योगों में संभावनाएं तलाशने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम आधारित प्रसंस्करण इकाइयों, मूल्य संवर्धन तथा एग्रो-बेस्ड उद्योगों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

उन्होंने डीएमएफटी एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से आम उत्पादों पर आधारित महिला समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।उपायुक्त ने कहा कि बोकारो केवल इस्पात, उद्योग और खनिजों के लिए ही नहीं, बल्कि कृषि, बागवानी और स्थानीय उत्पादों के लिए भी जाना जाए। उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित आम खरीदने तथा बोकारो के आम को राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आम फलों का राजा है और इसकी बागवानी किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत बन रही है। उन्होंने कहा कि जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और किसान इस क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजनों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया ताकि किसानों और महिला समूहों को अधिक अवसर मिल सकें। 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने कहा कि आम्रलिका आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने उत्पादों का विपणन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकें।उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत भूमिहीन, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अन्य जरूरतमंद किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। पौधों के रखरखाव, सिंचाई, तकनीकी मार्गदर्शन तथा अन्य आवश्यक सहायता भी योजना के अंतर्गत दी जाती है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक जिले में लगभग 4,500 एकड़ बंजर भूमि को हरित क्षेत्र में परिवर्तित किया गया है। योजना के तहत किसानों को फल उत्पादन के साथ-साथ अंतरवर्ती खेती (इंटरक्रॉपिंग) का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक जिले में 50 टन से अधिक आम का उत्पादन दर्ज किया गया है। जिले के नौ प्रखंडों से लाभुकों ने महोत्सव में भाग लिया है। मल्लिका, आम्रपाली और लंगड़ा जैसी प्रमुख किस्मों के आम प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए उपलब्ध हैं।उन्होंने लोगों से अधिकाधिक आम खरीदने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान