Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
भारतीय वायुसेना के जवानों ने खिलाड़ियों को सिखाए गुर
बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा बोकारो पब्लिक स्कूल (सेक्टर-3) में अंडर-16 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए बालक-बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह और टेक्निकल चेयरमैन अमित कुमार की देखरेख में चुनी गई यह टीम 16 से 19 जून तक धनबाद में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
बोकारो: आगामी 16 से 19 जून तक धनबाद में आयोजित होने वाली अंडर-16 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा बोकारो पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 के बास्केटबॉल कोर्ट में बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह ने बोकारो पब्लिक स्कूल के प्रबंधन, निदेशक एवं प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा से जिला बास्केटबॉल संघ का सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न झारखंड सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो की बालिका टीम द्वारा स्वर्ण पदक एवं बालक टीम द्वारा रजत पदक जीतने में भी बोकारो पब्लिक स्कूल के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


