हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
सेफ्टी टैंक हादसे में तीन की मौत के बाद मातम

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक जांच में अवैध महुआ शराब भंडारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कुद वार्ड नंबर-24 में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। एक घर के सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों में चमेली देवी, उनका बेटा रवि साव (20 वर्ष) और परिवार के सदस्य मदन साव शामिल हैं। वहीं, मृतका के पति आनंद साव गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

अवैध महुआ शराब से बनी जहरीली गैस की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सेफ्टी टैंक के अंदर अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई और भंडारण किया जा रहा था। इसी कारण टैंक के भीतर जहरीली गैस बन गई थी, जिसकी चपेट में आने से यह बड़ा हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले चमेली देवी टैंक से महुआ शराब निकालने नीचे उतरी थीं। नीचे जाते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनका बेटा रवि साव उन्हें बचाने टैंक में उतरा, लेकिन वह भी अंदर फंस गया। इसके बाद मदन साव भी बचाने के लिए नीचे गए, पर जहरीली गैस के कारण तीनों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: “एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार

परिवार को बचाने में घायल हुए आनंद साव

अपनी पत्नी, बेटे और भाई को बचाने की कोशिश में आनंद साव भी टैंक के संपर्क में आए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि टैंक के अंदर आखिर क्या गतिविधियां चल रही थीं।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

कुद वार्ड नंबर-24 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप साव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और इस हादसे के पीछे की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Dhanbad News: साधु बनकर घर में घुसे, मंत्र-तंत्र के नाम पर उड़ाए जेवर; ग्रामीणों ने दबोचे 3 ठग
गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें