Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत

आराव को प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला

Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
सिलवार स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग के सिलवार स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शानदार और रोमांचक माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में सिलवार क्रिकेट अकादमी ने रामगढ़ क्रिकेट अकादमी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

हजारीबाग: सिलवार स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में सिलवार क्रिकेट अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ क्रिकेट अकादमी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं रामगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम उपविजेता रही। पांच दिनों तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृष्णा, आशीष और रिकी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आराव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

आराव ने बल्लेबाजी में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट बल्लेबाज का खिताब हासिल किया, जबकि सुषांत को बेस्ट गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सिलवार क्रिकेट अकादमी को विनर ट्रॉफी तथा रामगढ़ क्रिकेट अकादमी को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करना भी सिखाता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 

सिलवार क्रिकेट अकादमी द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है और आने वाले समय में यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम में हजारीबाग फुटबॉल संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व क्रिकेटर सुरेश पासवान, ज्ञान भारती हाई स्कूल के प्राचार्य शैलेश यादव तथा समाजसेवी राहुल गोप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में शिवम यादव, अमित यादव और सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश गोप ने किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि में एफडीपी के तीसरे-चौथ दिन शिक्षण एवं एआई नवाचारों पर चर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां