Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश

डे बोर्डिंग और तीरंदाजी के खिलाड़ियों से किया संवाद

Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने स्थानीय कर्जन मैदान और खेल छात्रावास का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को देखते हुए डीसी ने मैदान में तत्काल पांच हाई मास्क लाइट लगाने, शौचालयों को दुरुस्त करने और हॉस्टल में वाई-फाई व स्मार्ट टीवी लगाने के कड़े निर्देश जारी किए।

 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

 

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती द्वारा आज 16 मई को स्थानीय कर्जन मैदान का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग द्वारा संचालित फुटबॉल, एथलेटिक्स डे बोर्डिंग बालिका खिलाड़ियों एवं तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। 

उन्होंने कर्जन मैदान परिसर में अवस्थित सभी संरचनाओं को खिलाड़ियों के अनुकूल विकसित करने पर विशेष जोर दिया। संवाद के क्रम में बालिका खिलाड़ियों द्वारा परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल पाँच हाई मास्क लाइट लगाने एवं शौचालयों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों के छात्रावास का भी निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। 

उन्होंने किचन का मुआयना करते हुए खिलाड़ियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों द्वारा छात्रावास में स्मार्ट टीवी एवं वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र अधिष्ठापन का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीओ सदर आदित्य पांडेय, खेल पदाधिकारी कैलाश राम मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना