पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
दिनभर थकान, कमजोरी और सांस फूलना? जानिए पुरुषों में लो स्टेमिना के कारण, लक्षण और इसे बढ़ाने के आसान तरीके।
7 Reasons for Low Stamina in Men: आजकल बहुत से पुरुष दिनभर थकान और कमजोरी की शिकायत करते हैं। थोड़ा चलने पर सांस फूलना, सीढ़ियां चढ़ते ही हांफ जाना या बिना कुछ खास किए थकावट महसूस होना -ये सब सिर्फ busy schedule का नतीजा नहीं है। कई बार ये शरीर के अंदर की किसी कमी का इशारा होता है जिसे हम नजरअंदाज करते रहते हैं।
खराब खानपान, नींद पूरी न होना, तनाव, विटामिन की कमी या कोई पुरानी बीमारी- इनमें से कोई भी चीज स्टेमिना को कमजोर कर सकती है। और यह सोचना गलत है कि यह सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या है। आजकल 25-30 साल के युवा भी इससे परेशान हैं।
स्टेमिना क्या होता है?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इसे बनाए रखना आसान नहीं रहा। लेकिन जरूरी भी बहुत है - क्योंकि अच्छा स्टेमिना ही आपको जिंदगी के हर पल को पूरी तरह जीने देता है।
पुरुषों में कमजोरी और लो स्टेमिना की वजह क्या है? (7 Reasons for Low Stamina in Men)
अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके पीछे सिर्फ टेस्टोस्टेरोन की कमी है। लेकिन एक्सपर्ट्स इससे सहमत नहीं हैं। असल में इसके पीछे कई चीजें एक साथ काम करती हैं — खराब नींद, तनाव, पोषण की कमी, शारीरिक गतिविधि न के बराबर होना, विटामिन D और आयरन की कमी, थायराइड, डायबिटीज या स्लीप एपनिया भी इसकी वजह हो सकते हैं।
1. पोषण की कमी
शरीर को सही तरह से चलाने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D बहुत जरूरी हैं। इनमें से किसी की भी कमी हो जाए तो थकान और कमजोरी दरवाजा खटखटाने लगती है।
2. नींद पूरी न होना
रात को देर से सोना, सुबह जल्दी उठना या बीच-बीच में नींद टूटना — यह सब शरीर की रिकवरी को रोकता है। नतीजा यह होता है कि सुबह उठकर भी ताजगी नहीं लगती और दिनभर एनर्जी की कमी बनी रहती है।
3. तनाव और मानसिक दबाव
दिमाग पर जितना ज्यादा बोझ होगा, शरीर उतना ही जल्दी थकेगा। लगातार चिंता और तनाव में रहने से शरीर और मन दोनों टूटने लगते हैं।
4. शारीरिक गतिविधि न करना
घंटों कुर्सी पर बैठे रहना और कोई हलचल न करना धीरे-धीरे शरीर की ताकत और सहनशक्ति को खत्म कर देता है।
5. गलत खानपान
जंक फूड, तला-भुना और मीठा ज्यादा खाने से शरीर को असली पोषण नहीं मिलता। ऊपर से एनर्जी भी जल्दी गिर जाती है।
6. पानी कम पीना
डिहाइड्रेशन एक ऐसी चीज है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन कम पानी पीने से मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं और थकान जल्दी आती है।
7. कोई बीमारी
कभी-कभी लगातार कमजोरी किसी बीमारी की वजह से भी हो सकती है जैसे एनीमिया, डायबिटीज, थायराइड या हार्मोनल बदलाव। अगर बाकी सब ठीक हो फिर भी थकान बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
धूम्रपान और शराब भी लो स्टेमिना की बड़ी वजह हैं। इनसे फेफड़ों की क्षमता घटती है और खून का दौरान कमजोर होता है — जिसका सीधा असर स्टेमिना पर पड़ता है।
पुरुषों में लो स्टेमिना के लक्षण क्या होते हैं?
पहचानना बहुत आसान है। जो काम पहले आसानी से हो जाते थे, अब उन्हीं में दम निकलने लगे — यही सबसे बड़ा संकेत है। इसके अलावा थोड़ी मेहनत में सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, पूरी नींद के बाद भी थकान लगना, शरीर में भारीपन, मांसपेशियों में कमजोरी और किसी काम में मन न लगना — ये सब लो स्टेमिना की निशानियां हैं।
स्टेमिना बढ़ाने के आसान तरीके
इसे ठीक करने के लिए एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा — रूटीन, खानपान, नींद और मानसिक सेहत सब पर ध्यान देना जरूरी है।
1. सही डाइट लें अंडे, दालें, ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां और मौसमी फल रोज खाएं।
2. एक्सरसाइज करें रोजाना वॉक, योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग — कुछ भी करें लेकिन शरीर को हिलाते जरूर रहें।
3. नींद पूरी करें 7-8 घंटे की गहरी नींद शरीर को रिकवर करती है और एनर्जी बनाए रखती है।
4. पानी खूब पिएं दिनभर हाइड्रेटेड रहें — इससे शरीर एक्टिव रहता है।
5. तनाव कम करें योग, मेडिटेशन या बस थोड़ी देर शांत बैठना — मन को राहत दें।
किन लोगों को ज्यादा ध्यान देना चाहिए?
जिन्हें दिल की बीमारी, अस्थमा, डायबिटीज या सीओपीडी है, उनके लिए लो स्टेमिना और भी गंभीर हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले, ज्यादा तनाव में रहने वाले और 30 साल से ऊपर के पुरुष - इन सभी को अपनी सेहत पर नजर रखनी चाहिए।
कब सतर्क हो जाएं?
अगर लंबे समय से कमजोरी बनी हो, अचानक वजन घट रहा हो या रोजमर्रा के काम मुश्किल लगने लगें — तो इसे हल्के में न लें। वक्त रहते ध्यान न दिया तो यह धीरे-धीरे पूरी जिंदगी पर असर डालने लगेगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
