Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
इकतीस कुमारी कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत कुश्चिरा गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 31 कुमारी कन्याओं ने बांसलोई नदी से पवित्र जल लाकर कलश यात्रा निकाली। संकीर्तन में देवघर, मुराई और रामपुरहाट के प्रसिद्ध हिंदी व बांग्ला कीर्तन दल शामिल हो रहे हैं, जिसका समापन 20 मई को महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
गोपीकांदर: कुश्चिरा गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार को अधिवास के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुई। रविवार को 31 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाल कर गंगा रूपी बांसलोई नदी पहुंचकर। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नदी में 31 कलश में जल भरा गया। जिसके बाद मां गंगा सहित अन्य देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया।
जिसके बाद कलश को लेकर कुंवारी कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल पहुंची। गांव भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर सैकड़ों राधा गोबिंद भक्त झूमते नजर आए। कलश यात्रा के बाद संकीर्तन स्थल पर अधिवास किया गया।सोमवार सुबह से संकीर्तन शूरु हुई। संकीर्तन समिति के कार्यभार संभाल रहे शिवकुमार पाल ने बताया कि नाम दल सहित चार दलों को आमंत्रित किया गया। हिन्दी दल के देवघर निवासी नंदलाल पांडे भक्तों को भाव विभोर करने वाले है। कुल चार दल शामिल होंगे। जिसमें हिंदी सहित बंगला के दो दल मुराई और रामपुरहाट से शामिल होंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
