हाटगम्हरिया के बीडीओ सालकु हेम्ब्रम का निधन, जिले में शोक की लहर

कई दिनों से अस्वस्थ थे, इलाज के दौरान हुआ निधन

हाटगम्हरिया के बीडीओ सालकु हेम्ब्रम का निधन, जिले में शोक की लहर
बीडीओ सालकु हेम्ब्रम (फाइल फोटो)

पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया प्रखंड के बीडीओ सालकु हेम्ब्रम का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और जमशेदपुर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम स्थित हाट गम्हरिया प्रखंड के विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सालकु हेम्ब्रम का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए जमशेदपुर में भर्ती थे, जहां सुबह करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे हाटगम्हरिया प्रखंड समेत जिले भर में शोक की लहर है।

सालकु हेम्ब्रम एक कर्मठ, सरल और मिलनसार अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधे जुड़कर प्रशासन को जनहित के करीब लाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन गई थी। मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कई जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला।

उनके निधन से प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा दुख है। कई कर्मियों ने बताया कि वे न केवल एक सख्त लेकिन न्यायप्रिय अधिकारी थे, बल्कि एक मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते थे।

निधन की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक का माहौल छा गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित