Chaibasa News: कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का संकट, सरकार से सुधार की मांग
वर्षों से विकास नहीं होने पर उठे सवाल
चाईबासा स्थित ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर BJP युवा नेता दुवारिका शर्मा ने ग्राउंड सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई, जिसमें लाइब्रेरी, बाथरूम, पीने के पानी और क्लासरूम की खराब स्थिति शामिल है।
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दुवारिका शर्मा ने बुधवार को ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का ग्राउंड सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की स्थिति की गहन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर कमियां सामने आईं।
निरीक्षण में पाया गया कि वर्षों से कॉलेज में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुआ है। पश्चिम सिंहभूम का यह एक महत्वपूर्ण कॉमर्स कॉलेज होने के बावजूद यह बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज में दूर-दराज से छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन हॉस्टल की सुविधा नहीं होने से उन्हें बाहर रहकर अतिरिक्त खर्च और परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही, शिक्षकों के लिए भी आवास (क्वार्टर) की व्यवस्था नहीं है।
दुवारिका शर्मा ने सरकार से मांग की कि कॉलेज के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, ऐसे में यहां एक आधुनिक और सभी सुविधाओं से युक्त कॉलेज विकसित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा सरकार अन्य क्षेत्रों में करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है, तो शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में निवेश भी जरूरी है। आज का छात्र बेहतर शिक्षा पाएगा, तभी देश का भविष्य मजबूत होगा।
Related Posts
.jpg)
