मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू

मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, इलाके में दहशत

उत्तर दिनाजपुर जिले के साहापुर इलाके में एक व्यक्ति का गला कटा शव मक्के के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

त्तर दिनाजपुर। जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के साहापुर इलाके में एक व्यक्ति का गला कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम श्रीपति बनिक (६५) है जो हाट डुबकल इलाके के निवासी थे। गुरुवार सुबह एक मक्के के खेत से उनका रक्तरंजित शव बरामद किया गया।

सूत्रों के अनुसार, श्रीपति बनिक बुधवार रात अपने घर पर ही थे। लेकिन गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उनके घर के पास स्थित मक्के के खेत में उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों का दावा है कि धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान झुकने को तैयार नहीं, अमेरिका होर्मुज में हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डार्क ईगल’ तैनात करने पर विचार ईरान झुकने को तैयार नहीं, अमेरिका होर्मुज में हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डार्क ईगल’ तैनात करने पर विचार
IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, स्क्रूटिनी की जिम्मेदारी विशेष पर्यवेक्षक को सौंपी गई
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
शराब घोटाले में कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत, पांच लाख का बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश
नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
झारखंड में तबादला प्रक्रिया बनी संगठित कारोबार, दलालों के जरिए वसूली का खेल: मरांडी
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी
Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार