Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार

Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार
गिरिडीह में बस-कार की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल.

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार में बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सवारी बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि कार बिरनी से लौट रही थी, तभी लाल बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घायलों में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बिरनी के बरमसिया गांव निवासी जयनारायण राम के परिवार के सदस्य हैं, जो देवघर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

Read More.. IRS अफसर की बेटी का कत्ल: घर के अंदर दिखा खौफनाक मंजर, हर तरफ खून के निशान, आरोपी राहुल ने बाथरूम में छिपाया राज

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की

Read More.. जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More.. Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, स्क्रूटिनी की जिम्मेदारी विशेष पर्यवेक्षक को सौंपी गई
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
शराब घोटाले में कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत, पांच लाख का बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश
नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
झारखंड में तबादला प्रक्रिया बनी संगठित कारोबार, दलालों के जरिए वसूली का खेल: मरांडी
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी
Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार
मेदिनीनगर की जर्जर पांकी रोड पर लोगों में आक्रोश, ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मरम्मत के निर्देश