Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू

विकास की आधारशिला है प्रत्येक नागरिक का सटीक आंकड़ा

Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
(उपायुक्त रामनिवास यादव)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने भारतीय जनगणना 2027 के लिए "Self Enumeration" (स्वयं गणना) प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु नागरिकों से अपील की है, उन्होंने बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक पोर्टल के माध्यम से लोग स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जनगणना को देश के विकास की आधारशिला बताते हुए उन्होंने सटीक आंकड़ों के महत्व पर जोर दिया, साथ ही नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचते हुए आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करने और समाज को जागरूक करने का आग्रह किया है।

गिरिडीह: भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर “Self Enumeration” (स्वयं गणना) प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त  रामनिवास यादव ने जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वयं गणना एक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। 

आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवधि में नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी आसानी से भर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सही एवं समय पर जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि वे स्वयं गणना के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह से बचते हुए केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें। उपायुक्त ने आमजनों से आग्रह किया कि वे स्वयं गणना के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण