Giridih news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Published On
By Anjali Sinha
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने एजेंसियों को पारदर्शिता के साथ वितरण करने और कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी गैस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें। Giridih News: नाबार्ड 'ग्रामीण हाट' का भव्य उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार
Published On
By Anjali Sinha
गिरिडीह जिले के जमुआ अंतर्गत रंगा माटी में मंगलवार को नाबार्ड (NABARD) द्वारा प्रायोजित ग्रामीण हाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मंजू कुमारी, एसडीएम अनिमेष रंजन और नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस हाट के शुरू होने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, व्यवस्थित हाट परिसर होने से क्षेत्र में जाम की समस्या का भी समाधान होगा। Giridih News: तीसरी प्रखंड के असुरहड्डी जंगल में मिला लिथियम का भंडार, GSI कर रही गुणवत्ता की जांच
Published On
By Anshika Ambasta
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित असुरहड्डी जंगल में लिथियम भंडार मिलने की संभावना के बाद जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने सर्वेक्षण कार्य तेज कर दिया है। आधुनिक तकनीकों की मदद से मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्र कर उनकी जांच की जा रही है। अबू धाबी में झारखंड का मजदूर गंभीर घायल, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह जिले के राकेश महतो अबू धाबी में काम करने के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है, लेकिन परिवार को सही जानकारी नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है। Giridih News : रामनवमी सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील जगहों की समीक्षा
Published On
By Anshika Ambasta
गावां थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने अखाड़ा समितियों को निर्धारित रूट का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती की जानकारी दी। साथ ही अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई। Giridih News : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियां, पेड़ों की कटाई से बढ़ रहा खतरा
Published On
By Anshika Ambasta
गावां के जंगलों में अवैध महुआ शराब भट्टियां संचालित हो रही हैं, जहां पेड़ों की कटाई कर लकड़ी जलाई जा रही है। छापेमारी के बावजूद यह धंधा नहीं रुक रहा और इसमें हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल से पर्यावरण व लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। रामनवमी, रमजान और सरहुल को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक
Published On
By Anshika Ambasta
हीरोडीह थाना में शांति समिति की बैठक में रामनवमी, रमजान और सरहुल को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। Giridih News: हिंदू नववर्ष में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासन का मिला सहयोग
Published On
By Anjali Sinha
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में तिसरी प्रखंड में भव्य बाइक रैली निकाली गई। गांधी मैदान से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों युवाओं ने भगवा झंडों के साथ हिस्सा लिया। थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और अनुशासन की नई मिसाल पेश की। Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Published On
By Anjali Sinha
गिरिडीह के डुमरी और बगोदर सरिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और डीजे के उपयोग पर सख्त पाबंदी रहेगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती का निर्णय लिया गया। Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Published On
By Anjali Sinha
गिरिडीह के सरिया में अंचल अधिकारी (CO) संतोष कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को खदेड़कर पकड़ा, जिन्हें बाद में सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। सीओ ने स्पष्ट किया है कि बराकर नदी और आस-पास के क्षेत्रों में बालू माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। माहुरी वैश्य समाज ने कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव को लेकर सरिया नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
Published On
By Mohit Sinha
सरिया नगर में माहुरी वैश्य समाज द्वारा कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। Giridih News : पंकज कुमार राम ने महिला सशक्तिकरण का उठाया बीड़ा; केंद्रीय मंत्री से मिला सम्मान
Published On
By Mohit Sinha
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत भंडारी पंचायत निवासी पंकज कुमार राम ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लेकर एक नई मिसाल पेश की है। 