Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्त, अनुशासित और संस्कारवान जीवन अपनाने का दिलाया संकल्प

Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को संबोधित करतीं ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजीत कौर।

गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत विशेष वंदना सभा आयोजित की गई। ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजीत कौर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत विशेष वंदना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजीत कौर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का गलत और अत्यधिक उपयोग समय की बर्बादी, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। यदि युवा नशामुक्त, संस्कारवान और अनुशासित होगा, तभी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डेढ़ माह से अंधेरे में आदिवासी टोला, फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिजली विभाग को दी चेतावनी

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम को गंभीरता से सुना और नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। प्रेरणादायक एवं अनुशासित वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डीएवी पब्लिक स्कूल बाटी में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान