Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
राज्यभर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार से जवाब
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम दवा की गुणवत्ता और उपलब्धता का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में परिजनों की परेशानी को देखते हुए पोस्टमार्टम सेवा 24×7 संचालित करने की सरकार से माँग की।
हजारीबाग: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से हजारीबाग सहित पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को सदन में उठाते हुए सरकार से जवाब माँगा।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग सहित राज्य के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के उपचार के लिए उपलब्ध एंटी वेनम की गुणवत्ता एवं पर्याप्त उपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध एंटी वेनम की गुणवत्ता की जाँच कराकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सर्पदंश के मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









