Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा
कोडरमा के चाराडीह स्थित बी आर इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह के साथ 'ग्रीन डे' मनाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने हरे रंग के परिधानों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक ओपी राय एवं शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
कोडरमा: बी आर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में ग्रीन डे का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाली, प्रकृति एवं पर्यावरण के महत्व से परिचित कराना तथा उनके मन में पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
ग्रीन डे के अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरी तरह हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हरे रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को हरे रंग के गुब्बारों, पत्तियों, पौधों, आकर्षक चित्रों एवं पर्यावरण से संबंधित संदेशों से सजाया गया, जिसने पूरे परिसर को मनमोहक एवं आकर्षक बना दिया।

बच्चों ने पौधों की देखभाल करने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बनाए रखने का प्रण भी लिया।विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन डे केवल हरे रंग को पहचानने या पहनने का दिन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्री-प्राइमरी शिक्षिका नीतू बर्नवाल अनिता बर्नवाल अंतरा सिंह कामना सिन्हा का एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









