Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
पारंपरिक व व्यावसायिक विषयों के छात्र शामिल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के नए प्रशासनिक भवन स्थित रविंद्र नाथ टैगोर सभागार में स्नातक के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए दो सत्रों में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और अनुशासन को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, स्नातक के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम सह छात्र प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीबीए विभाग और बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए और दूसरा सत्र हिंदी, भूगोल, गणित और लोकप्रशासन के नवनामंकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।
यह दोनों सत्र विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन में स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित किए गए। इन दोनों सत्रों की अलग अलग अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इन विभागों के उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय यहां से आपकी एक एक नयी यात्रा का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य सिर्फ डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि शिक्षा के माध्यम से जीवन की सार्थकता को साबित करना होना चाहिए।

इसी सत्र में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक डॉ जेपी शर्मा, बीसीए विभाग की सह समन्वयक डॉ नमिता लाल और सदस्य डॉ जाफर अब्बास द्वारा भी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र के इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान कुलानुशासक डॉ अजय चौधरी ने अनुशासन पर जोर दिया। मौके पर भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ अभय कृष्ण सिंह, परीक्षा नियंत्रक और लोक प्रशासन की समन्वयक डॉ शुचि संतोष बरवार, गणित की विभागाध्यक्ष और वित्त पदाधिकारी डॉ अनीता मेहता और हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ जिंदर सिंह मुंडा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रमों, नियमावली और इतिहास से परिचित कराया।
इस इंडक्शन कार्यक्रम के समानांतर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के अन्य सभी पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभागों में भी उनके विभागाध्यक्ष और समन्वयकों के निर्देशन में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन और नशा मुक्ति शपथ दिलायी गई। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को NEP के उनके मेजर और माइनर पेपर के चयन, क्रेडिट सिस्टम, विभिन्न सत्रों में विषयों के चयन से संबंधित तथ्य एक डिटेल पीपीटी के माध्यम से बताए गए तथा इस की सॉफ्ट कॉपी को उन सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा देने के साथ यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा ।यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







